{"_id":"6005f6828ebc3e33f52b53e7","slug":"brother-and-sister-died-from-cold-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में ठंड से भाई-बहन की मौत, खुले आसमान के नीचे टेंट में रह रहा था बक्करवाल परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में ठंड से भाई-बहन की मौत, खुले आसमान के नीचे टेंट में रह रहा था बक्करवाल परिवार
Tue, 19 Jan 2021 02:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के देवसर के ब्रिनल लमैड़ इलाके में ठंड के कारण बक्करवाल समुदाय के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों भाई बहन परिवार के साथ खुले आसमान में टेंट में रह रहे थे। इनकी पहचान साहिल जुबेर (10) और शाजिया जान (6) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन ठिठुरन से राहत नहीं मिल पाई है। कश्मीर शीतलहर की गिरफ्त में है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 जनवरी तक सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। 22जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
देवसर इलाके में टेंट में रह रहे साहिल की गत शनिवार को मौत हो गई थी, जबकि रविवार-सोमवार की बीती रात शाजिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सा के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तहसीलदार देवसर अब्दुल रशीद ने बताया कि परिवार को निकटतम स्कूल में रहने के लिए बोला गया था, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन रात्रि के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लगभग सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। डल झील सहित अन्य जलस्थल जमे हुए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। धूप में कुछ राहत मिल रही है, लेकिन भीतर कमरों में अभी ठिठुरन परेशान कर रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संभाग के अन्य हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री ऊपर चला गया है। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 17.2, बटोत में 15.3, कटड़ा में 19.3 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान भी शून्य से नीचे माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल -18.8
लेह -10.0
काजीगुंड -8.3
पहलगाम -6.8
श्रीनगर -6.4
गुलमर्ग -6.0