फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brother and sister caught with 500 grams of heroin in Tanda

Jammu News: टांडा में 500 ग्राम हेरोइन के साथ भाई-बहन को पकड़ा

Thu, 10 Jul 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 10 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister caught with 500 grams of heroin in Tanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। बुधवार शाम को पुलिस ने टांडा गांव में एक घर में दबिश दी। इस दाैरान 500 ग्राम हेरोइन के साथ भाई-बहन को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि गत दिनों पंजाब पुलिस की एक टीम ने आरएस पुरा व मीरां साहिब पुलिस थानों के अधीन चार लोगों को पकड़ा था। इनमें टांडा गांव की महिला राजेंद्र कौर भी शामिल थी। बुधवार शाम मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी जयपाल शर्मा की देखरेख में एक टीम टांडा गांव में राजेंद्र कौर के घर पहुंची। इस दौरान उनके बेटे व बेटी को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस की ओर से देर रात तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
सूत्रों के अनुसार जम्मू पुलिस ऐसे लोगों का पता लगा रही, जो क्षेत्र में हेरोइन लाकर बेचने का कारोबार कर रहे हैं। नशा तस्करी के पीछे कौन-कौन से नेटवर्क सक्रिय हैं और किन लोगों का इससे संबंध है, इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस दो हफ्ते पहले अमृतसर शहर में नशीले पदार्थों की खेप की बरामदगी के मामले में आरएस पुरा के तीन अलग-अलग इलाकों में छापे मारे थे और तस्करों को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस की टीम एसीपी जसविंदर सिंह की देखरेख में मीरां साहिब पुलिस थाने पहुंची थी। इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ काला निवासी वार्ड नंबर 2 सिंबल कैंप, सोमनाथ उर्फ सोमा निवासी फतेहपुर ब्रह्मणा और राजेंद्र कौर निवासी टांडा व राजीव पमोत्रा निवासी कल्याण को साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed