फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   broadband services will now resume at 8 pm today in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में तीन दिन बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा

Mon, 28 Sep 2015 10:15 AM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
broadband services will now resume at 8 pm today in jammu and kashmir

25 सिंतबर से ईद के मौके पर जम्मू कश्मीर में बंद की गई इंटरनेट सेवा को सोमवार सुबह 10 बजे एक बार फिर से बहाल कर दिया गया। रियासत में पिछले तीन दिन से प्रतिबंध है। अब तक तीन बार प्रतिबंध बढ़ाया जा चुका है।

विज्ञापन


उधर, बीएसएनएल सहित अन्य निजी कंपनियों की ब्राडबैंड सेवा रविवार रात आठ बजे के बाद ही शुरू हो गई। प्रतिबंध से आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं।

कश्मीर संभाग के आईजीपी जे एम जिलानी ने बताया कि एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट पर सोमवार सुबह दस बजे तक प्रतिबंध बढ़ाया गया है। ऐसा ही जम्मू संभाग में भी रहेगा।
विज्ञापन


आईजीपी जम्मू जोन दानेश राणा ने बताया कि ब्राडबैंड पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ईद पर अवांछनीय तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट पर माहौल खराब करने की कोशिश

broadband services will now resume at 8 pm today in jammu and kashmir

सरकार के पास ऐसी जानकारी पहुंची थी कि कुछ शरारती तत्व मोबाइल इंटरनेट के जरिए सोशल साइट पर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

यह प्रतिबंध शनिवार की रात 10 बजे तक था। इसके बाद  इसे रविवार दोपहर दो बजे तक किया गया। इसके बाद रात आठ बजे तक किया गया, इसके बाद फिर सोमवार को सुबह दस बजे तक किया गया।

उमर ने मुफ्ती सरकार पर कसा तंज
प्रतिबंध को लेकर रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सरकार पर तंज कसा। उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ वह डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, लेकिन हम पूरी तरह से डिस्कनेक्ट हैं।

पीडीपी-भाजपा सरकार गुजरात जैसे राज्य के साथ होड़ कर रही है, कौन ज्यादा प्रतिबंध लगाता है। मुफ्ती मोहम्मद सईद जम्मू कश्मीर को गुजरात बना रहे हैं। मुझे लग रहा है कि हम गुजरात से मुकाबला कर रहे हैं कि कौन अधिक समय तक इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed