{"_id":"1479e318cb0eae16418d8c7ef0c9c9d3","slug":"bright-storm-caused-havoc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से उखड़े बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से उखड़े बिजली के खंभे
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
नंदपुर, खौड़, रणजीतपुर, बहादुरपुर आदि इलाकों में तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। बेहद तेज आंधी के चलते कई पेड़ गिर गए, जबकि कई बिजली के खंभे भी उखड़ गए। इसके चलते कई मार्गो पर आवाजाही पर भी असर पड़ा है। इसके चलते इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
तेज आंधी से रणजीतपुर में सुखदेव सिंह का जानवरों के लिए बनाया गया शेड गिर गया, जिससे एक कटड़ा जख्मी हो गया। इस हादसे में सुखदेव के परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। तूफान में रक्षपाल सिंह की आटा चक्की का शेड उड़ गया।
विज्ञापन
विक्की चौधरी, कंबा चौधरी, टिक्कू चौधरी, बाबा चौधरी आदि ने बताया कि तूफान मुश्किल से एक मिनट तक ही रहा, यदि यह ज्यादा समय तक रहता तो भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तूफान के साथ ही बारिश और ओलों ने भी कहर ढाया है। लोगों ने कृषि विभाग से को हुए नुकसान का मुआवजे दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन