फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brief encounter in Wathora Budgam gopalpora jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Wed, 13 Feb 2019 04:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Feb 2019 04:35 AM IST
सार

  • एक आतंकी युवाओं की भर्ती में निभाता था महत्वपूर्ण भूमिका
  • हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

विज्ञापन
Brief encounter in Wathora Budgam gopalpora jammu and kashmir
jammu & kashmir

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक आतंकी संगठन के लिए युवाओं की भर्ती में महत्वपूर्ण निभाता था। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस दस्तावेज के मुताबिक दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हुए थे। दोनों कई आतंकवादी अपराधों में शामिल थे। इनमें सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमले और नागरिकों का उत्पीड़न शामिल है।  
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले में चाडूरा के गोपालपोरा इलाके में सूचना के आधार पर मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकी मारे गए। जिले के एसएसपी आमोद नागपुरी ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान हिलाल अहमद वानी और शोएब मोहम्मद लोन उर्फ  मुरसी के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद और संदेहास्पद सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन


हिलाल का लंबा इतिहास रहा
पुलिस के अनुसार हिलाल का आतंकवादी कृत्यों का लंबा इतिहास रहा है और वह आतंकवाद के कई मामलों में संलिप्त था। वह 2015 से दक्षिणी तथा मध्य कश्मीर में सक्रिय रहा है। वह आतंकी संगठन में युवाओं की भर्ती करता था। शोएब भी घाटी में हुए कई हमलों में शमिल रहा है। पुलिस के अनुसार हिलाल पुराने आतंकियों में सबसे ज्यादा दिन तक जिंदा रहने वाले आतंकियों में था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में 24 घंटे में हिजबुल के तीन आतंकियों का काम तमाम
घाटी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। पिछले 24 घंटे में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। पुलवामा के रतनीपोरा में मंगलवार को मारे गए आतंकी ने लश्कर कमांडर नवीद जट को श्रीनगर के अस्पताल से भगाने में शामिल रहा था। ऑपरेशन में हरियाणा निवासी सेना का जवान बलजीत सिंह भी शहीद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed