फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bridge course to be start in schools of jammu kashmir to remove the gap of studies amid corona period

अभियान: कोरोना काल में बच्चों में आई कमियों को दूर करेगा ब्रिज कोर्स, स्कूलों में नए सत्र से शुरू होगा कोर्स

Thu, 24 Mar 2022 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 02:07 PM IST
सार

एक अप्रैल से जम्मू में सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र से बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। बच्चों को पिछली कक्षाओं के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Bridge course to be start in schools of jammu kashmir to remove the gap of studies amid corona period
स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर जोन में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कोरोना के दो साल बाद निजी और सरकारी स्कूलों में नए सत्र में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि कोरोना महामारी के दो साल में बच्चों की जहां पढ़ाई प्रभावित हुई, वहीं ऑनलाइन पढ़ाई के चलते पढ़ने और लिखने की रुचि भी घट गई है। स्कूल के माहौल को भी एक तरह भूल से गए हैं। उनमें अनुशासनहीनता भी बढ़ी है।

विज्ञापन


अब इन कमियों को दूर करने के लिए शहर के अधिकांश स्कूलों में नए सत्र से ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा। तीन महीने का ये ब्रिज कोर्स नियमित कक्षाओं के साथ ही होगा, जिसमें बच्चों की इन कमियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सांस्कृतिक, खेल सहित अन्य गतिविधियों को भी ऑफलाइन मोड पर लाया जाएगा। स्कूल समूह से जुड़ी गतिविधियों के लिए कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बच्चों को लिखने और पढ़ने में आ रही समस्या

इंटरनेशनल डेली राइजिंग स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अतुल हंस, निदेशक ने बताया कि फरवरी में शुरू हुई ऑफलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों में सबसे ज्यादा समस्या लिखने और पढ़ने में आ रही है। बच्चों की लिखने और पढ़ने की क्षमता कम हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए नए सत्र से ब्रिज कोर्स शुरू किया जा रहा है, जिसमें इन कमियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि बच्चों को कोरोना से पहले वाली स्थिति में लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


समूह में होने वाली गतिविधियों को देंगे बढ़ावा

एमवी इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल गौरव अबरोल ने बताया कि दो साल से बच्चे घरों में बैठे थे। उनमें पढ़ने और लिखने की आदत में कमी आई है। स्कूल में नए सत्र से समूह में होने वाली गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ पाठ्यक्रम को पूरा करवाया जाएगा। कोरोना महामारी से निकलने के बाद बच्चों को नई व्यवस्था में ढलने में समय लगेगा।


लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

जम्मू के मुख्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से जिले के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कोरोना के चलते दो साल बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र से बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। बच्चों को पिछली कक्षाओं के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। सभी स्कूलों को इस संबंधी आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed