फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BPM in Chushul between Indo-China Army

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने पर सहमति, भारत-चीन सेना के बीच चुशूल में हुई बीपीएम

Mon, 28 Jan 2019 01:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
BPM in Chushul between Indo-China Army
bpm - फोटो : फाइल फोटो

लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन की सेना के प्रतिनिधिमंडलों के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) हुई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी लद्दाख के चुशूल-मोल्दो और डीबीओ-टीडब्ल्यूडी बैठक केंद्रों में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर वी के पुरोहित और कर्नल एस एस लांबा ने किया जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ कर्नल बाई मिन और कर्नल सोंग झांग ली ने किया। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पारंपरिक संबोधन के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा अपने-अपने राष्ट्र ध्वज को सलामी देने के साथ बीपीएम आरंभ हुई। उन्होंने बताया कि दोनों ने रिश्ते बरकरार रखने और सुधारने की परस्पर इच्छा जताई। इसके बाद भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed