{"_id":"de5298cbd8a4f102e3ddda706d24e7d3","slug":"both-parties-are-equal-partners-to-destroy-the-state-mehbooba-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की तबाही में दोनों पार्टियां बराबर की भागीदार: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की तबाही में दोनों पार्टियां बराबर की भागीदार: महबूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया है। वीरवार को महबूबा ने उत्तर कश्मीर के पीडीपी प्रत्याशी फारूक अंद्राबी के समर्थन में प्रचार करते हुए कई जगहों पर बैठक और सभाएं की।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कांग्रेस और एनसी की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि कश्मीर के निर्दोष युवकों की हत्या के लिए दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर की जनता को तय करना है कि उन्हें किसका समर्थन करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छह साल सरकार चलाने के बाद अपने मित्र उमर अब्दुल्ला पर अब आरोप लगा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ही थे, जिन्होंने 2010 में कश्मीर में मारे गए युवकों की हत्या मामले में उमर को बचाया। अफजल गुरु को फांसी दिलाने में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का बराबर का हाथ है। कांग्रेस ने हाजी यूसुफ मामले में भी नेशनल कांफ्रेंस को बचाया।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को मिलकर कांग्रेस और एनसी ने बढ़ाया। दोनों की मंत्रियों ने छह साल लूट मचाई, अब जब चुनाव का वक्त आ गया तो एक दूसरे पर आरोप मड़कर लोगों को बहका रहे हैं। जब लूट मचाई जा रही थी तो मिलकर लूट रहे थे। अब चुनाव आ गया तो लोगों को पागल बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पीडीपी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में राज्य में साफ सुथरे माहौल और एक शानदार सिस्टम को स्थापित किया था, जिसे एनसी और कांग्रेस की सरकार ने तबाह कर दिया। इसलिए इस सिस्टम को दोबारा स्थापित करने के लिए पीडीपी का पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाना होगा।