फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Border security measures

घुसपैठ की आशंका, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Thu, 02 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Thu, 02 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Border security measures

बाढ़ जैसी स्थिति में घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियों की इनपुट पर बीएसएफ के जवानों को सतर्क कर दिया गया है। नदी-नालों पर अधिक चौकसी बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार पाक सेना की सहायता से आतंकियाें को बारिश एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें से घुसपैठ करवाने की योजना है, जिसे नाकाम बनाने के लिए सुरक्षा बल ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


बाढ़ के दौरान नदी-नालाें में तारबंदी बह जाने से घुसपैठ की आशंका रहती है। सीमा के निकट वाले नदी-नालाें पर कड़ी सुरक्षा है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि नदी-नालों पर जवान दिन रात सतर्कता के साथ डटे हैं। इसकी वजह से सांबा सेक्टर से घुसपैठ करना आसान नहीं होगा। वहीं अतिरिक्त जवानाें को भी ऐसे क्षेत्राें मे तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed