{"_id":"614dbd558ebc3efb557da05b","slug":"border-road-organisation-truck-driver-died-after-falling-into-deep-gorge-in-uri-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरने से बीआरओ ट्रक चालक की मौत, उड़ी में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरने से बीआरओ ट्रक चालक की मौत, उड़ी में मचा कोहराम
Fri, 24 Sep 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:28 PM IST
सार
उड़ी में बीआरओ(सीमा सड़क संगठन) के एक ट्रक चालक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर के उड़ी में शुक्रवार को बीआरओ(सीमा सड़क संगठन) के एक ट्रक चालक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ने ट्रक को धोने के लिए कलसन चोलन इलाके में एक पुलिया के पास वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान चालक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
विज्ञापन
मृतक की पहचान नूरखा उड़ी निवासी सैयद खादिम हुसैन के पुत्र सैयद जाविद हुसैन (32) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी