फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Border league-2019 volleyball tournament begins

बार्डर लीग-2019 वालीबॉल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
Border league-2019 volleyball tournament begins
Border league-2019 volleyball tournament begins - फोटो : SAMBA
परगवाल। सीमा सुरक्षा बल की 152वीं वाहिनी ने घरखाल में बार्डर लीग-2019 वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया। इसमें सरहद के साथ सटे गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट 152वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील यादव के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

बीएसएफ सरहद पर रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेलकूद के प्रति जागरूक करने का काम भी करती है। समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में शुक्रवार से बार्डर लीग-2019 वालीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया गया। 23 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल बारह टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा। खेले गए पहले मैच में जजयाल चैलेंजर ने घरखाल को 2-0 से हराया। इस मौके पर कंपनी कमांडर विपुल सहित इलाके के सरपंच-पंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed