{"_id":"610d84b38ebc3ec33361f85d","slug":"border-battalion-s-headquarters-to-be-built-near-india-pakistan-border-jammu-city-news-jmu2410393119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान सरहद के करीब बनेगा बॉर्डर बटालियन का मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान सरहद के करीब बनेगा बॉर्डर बटालियन का मुख्यालय
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमांत इलाकों में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने के लिए गठित की जा रही बॉर्डर बटालियन का मुख्यालय राजोरी जिले के सरहदी गांव लंबेड़ी में बनेगा। मुख्यालय की स्थापना के लिए राजस्व विभाग ने 120 कनाल भूमि गृह विभाग को ट्रांसफर की है।
प्रदेश सरकार दो बॉर्डर बटालियन का गठन कर रही है। एक बॉर्डर बटालियन जम्मू संभाग व दूूसरी बॉर्डर बटालियन कश्मीर में गठित होनी है। जम्मू संभाग में गठित की जा रही बॉर्डर बटालियन का मुख्यालय सरहदी इलाके में राजोरी जिले के सीमांत क्षेत्र लंबेड़ी में बनेगा।
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा ने राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव लंबेड़ी में खसरा नंबर 822 के अंतर्गत आने वाली 120 कनाल भूमि को गृह विभाग को ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में गठित हो रही बॉर्डर बटालियन में 675 व कश्मीर में गठित हो रही बॉर्डर बटालियन में भी 675 कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि बॉर्डर बटालियन में केवल सीमांत क्षेत्र के युवाओं व युवतियों को ही भर्ती होने का मौका दिया गया है।