फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Border battalion recruitment stopped for three months due to coronavirus

जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने लगाई सुरक्षा मजबूत करने पर रोक, बॉर्डर बटालियन की भर्ती तीन महीने से रुकी

Tue, 30 Jun 2020 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Border battalion recruitment stopped for three months due to coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी ने जम्मू-कश्मीर के सीमांत इलाकों की सुरक्षा मजबूत करने पर भी रोक लगा दी है। दो बॉर्डर बटालियन में 1375 जवानों की भर्ती होनी है। इन्हें सीमांत इलाकों की सुरक्षा में लगाया जाना है लेकिन कोरोना के चलते ये भर्ती स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
विज्ञापन


दोनों बॉर्डर बटालियन में भर्ती के लिए 28 हजार से अधिक सीमांत गांवों के युवाओं ने आवेदन किया है। कुछ सीमांत जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है लेकिन जम्मू और सांबा जिलों के लिए 14 से 21 मार्च तक भर्ती होनी थी लेकिन कोरोना के चलते ये स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीमांत इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान लोगों की मदद करने, आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने आदि के लिए बॉर्डर बटालियन काफी महत्वपूर्ण साबित होनी है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते भर्ती नहीं हो पा रही।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

स्थिति सुधरने पर ही भर्ती शुरू होगी : आईजी

बॉर्डर बटालियन की भर्ती के चेयरमैन आईजी एसडी सिंह जमवाल का कहना है कि जब तक कोरोना महामारी का प्रभाव खत्म नहीं होता और स्थिति नहीं सुधरती। तब तक भर्ती होना संभव नहीं। भर्ती प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी, यहां पर रोकी गई थी। कोई बदलाव इसमें नहीं होगा। फिलहाल अभी कुछ नहीं जा सकता कि भर्ती दोबारा कब शुरू होगी।

महिला बटालियन की भर्ती भी अटकी
केंद्रीय गृह विभाग ने प्रदेश में दो महिला पुलिस बटालियन की भर्ती का एलान भी किया था। इसकी भी भर्ती होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी भर्ती भी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed