{"_id":"1fcbd2526b90b47b2398ac87c5ab09a4","slug":"border-area-residents-writes-to-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर एरिया के लोगों को पीएम से आंतिम उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर एरिया के लोगों को पीएम से आंतिम उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Oct 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने प्रदेश इकाई की तरफ से सीमांत लोगों की समस्याओं पर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा है। ज्ञापन की कापियों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री अरुण जेटली को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने सीमांत इलाकों खासतौर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी से जान माल के नुकसान और लोगों के पलायन पर चिंता प्रकट करते हुए सीमांत लोगों के हित में कई प्रस्ताव भाजपा की प्रदेश इकाई की तरफ से दिए हैं। इनमें अनुदान सहायता को बढ़ाया जाना, सेफ शेल्टर कैंपों का निर्माण, सीमांत इलाकों के लोगों के लिए इंसेंटिव, व्यापक बीमा योजना और सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव में गोलाबारी में किसी की मौत होने पर उसके परिवार को एक लाख के बजाय पांच लाख रुपये अनुदान सहायता दिए जाने, सीमा से करीब छह से सात किलोमीटर की दूरी पर सेफ शेल्टर कैंपों का निर्माण करने, सीमांत इलाकों के लिए इंसेंटिव जिसमें सरकारी नौकरियों, पुलिस भर्ती और व्यवसायिक कालेजों में दाखिले पर आरक्षण दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन