फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   book release,jammu news

आर्ट एंड आर्टिस्ट पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
book release,jammu news
जम्मू। लेखक राजेश्वर सिंह की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक आर्ट एंड आर्टिस्ट का विमोचन रविवार को किया गया। डोगरी संस्था जम्मू ने ऑनलाइन कार्यक्रम करवाया। इसमें जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. आरडी शर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रो. ललित मगोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पुस्तक में 27 संग्रह हैं। 18 लेख जम्मू के प्रमुख लेखकों और कलाकारों की उपलब्धियों पर हैं, जिनमें से अधिकांश डोगरी, कुछ हिंदी और पंजाबी में हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि पुस्तक साहित्यिक कोष को समृद्ध करने के अलावा दो बहुत महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति करती है।
विज्ञापन

---
जेकेपीपीएफ ने जम्मू बंद का किया समर्थन
जम्मू। जम्मू प्रोवियंस पीपुल्स फोरम (जेपीपीएफ) ने चैंबर की 22 सितंबर को जम्मू बंद की कॉल का समर्थन दिया है। रविवार को फोरम की बैठक में जम्मू संभाग के वित्तीय और सामाजिक हितों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बताया गया कि निजी क्षेत्र द्वारा संचालित सभी वित्तीय गतिविधियां दिन-ब-दिन सिकुड़ती जा रही हैं। इसमें शराब व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन, एफएमसीजी उत्पाद और स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल हैं। भाजपा की जन विरोध नीतियां और सरकारी पदाधिकारियों के अकुशल कामकाज से व्यापारी वर्ग की हालात खराब है। बैठक में जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन, ब्राह्मण सभा, मेघ सुधार सभा, महाजन सभा, सल्यारा सभा सहित विभिन्न परिवहन संघ के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed