{"_id":"57ff383e4f1c1b675229099d","slug":"bollywood-to-resume-shooting-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसा से सुलगते कश्मीर में फिर लौटेगा बॉलीवुड, इंटरनेशनल खेल भी होंगे आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा से सुलगते कश्मीर में फिर लौटेगा बॉलीवुड, इंटरनेशनल खेल भी होंगे आयोजित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी
- फोटो : File Photo
तीन महीने सुलगने वाली कश्मीर घाटी पर बर्फ की सफेद चादर से जख्म भरने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग पीक सीजन में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए घाटी में बड़े पैमाने पर नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स आयोजन कराने जा रहा है। इससे न सिर्फ विभाग पीक सीजन के नुकसान की भरपाई करेगा, बल्कि घाटी के युवाओं का ध्यान बंटाने की कोशिश भी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा घाटी में फिर से बॉलीवुड़ के सितारों को बुलाने की तैयारियां भी हो रही हैं। पर्यटन विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर, गुलमर्ग, लेह और कारगिल में विंटर गेम्स आयोजित कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में इंटरनेशनल स्कीइंग और स्केटिंग कराने की योजना है। इसके अलावा लेह और कारगिल में नेशनल स्पोर्ट्स आयोजित किए जाएंगे। श्रीनगर में दिसंबर में विंटर कार्निवाल आयोजित कराया जाएगा। इन आयोजनों में देश और विदेश से पर्यटकों को लाने का प्लान तैयार है।
विज्ञापन
Trending Videos
कश्मीर में होगी एक दर्जन बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग
कश्मीर में बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान सलमान खान
- फोटो : File Photo
विभाग की कोशिश है कि पीक सीजन में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई विंटर में पूरी की जाए। घाटी में इस बार काफी बर्फ गिरने की उम्मीद है। इसलिए स्नो फेस्टिवल भी होगा। हमारी कोशिश है कि बर्फ से जुड़े खेलों के बड़े आयोजन कराए जाएं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय खेल मंत्रालय से इसे लेकर बात भी की है, ताकि नेशनल विंटर गेम्स घाटी में कराई जाएं।
विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक कश्मीर में बर्फ गिरने के दौरान शूटिंग करना चाहते हैं। इन लोगों ने पर्यटन विभाग से फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति मांगी है। अगले दो महीने के दौरान कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर संभाग के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकती है।
विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक कश्मीर में बर्फ गिरने के दौरान शूटिंग करना चाहते हैं। इन लोगों ने पर्यटन विभाग से फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति मांगी है। अगले दो महीने के दौरान कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर संभाग के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकती है।