फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bollywood Films will get industry status in Jammu Kashmir

जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेगा जन्नत का जलवा, जम्मू कश्मीर में फिल्मों को मिलेगा उद्योग का दर्जा

Thu, 06 Feb 2020 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Films will get industry status in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर

धरती पर जन्नत कहा जाने वाला कश्मीर फिर से बॉलीवुड की पहली पसंद बन सकता है। उपराज्यपाल प्रशासन ने फिल्म निर्माण से जुड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए फिल्मों को उद्योग का दर्जा देने की तैयारी कर ली है। जम्मू-कश्मीर फिल्म पॉलिसी 2020 के मसौदे में फिल्म क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देना प्रस्तावित है। फिल्म से संबंधित गतिविधियों को भी उद्योग नीति के तहत मिलने वाले लाभ हासिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं, जम्मू-कश्मीर फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल भी प्रस्तावित की गई है। मसौदे में फिल्म सिटी, टेलीविजन स्टूडियो और शूटिंग की लोकेशन तैयार करने पर जोर रहेगा। बुधवार को जम्मू-कश्मीर फिल्म पॉलिसी के ड्राफ्ट पर पहली बैठक में इस आशय की जानकारी दी गई। सूचना विभाग की संयुक्त निदेशक नम्रता डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हितधारकों के समक्ष फिल्म नीति मसौदे को रखा गया।
विज्ञापन


डोगरा ने बताया कि अप्रैल में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन के मद्देनजर फिल्म नीति का मसौदा महत्वपूर्ण प्रस्ताव होगा। जम्मू-कश्मीर बॉलीवुड के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रस्तावित नई फिल्म नीति में फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष प्रावधान रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे औद्योगिक क्षेत्र की तमाम तरह की रियायतें फिल्म निर्माण करने वालों को भी मिल सकेंगी। जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद बनने के बाद फीचर और नॉन फीचर फिल्मों समेत डिजिटल और टेलीविजन शो बनाने में सरकार की ओर से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

घाटी में बंद सिनेमाहाल फिर खुलेंगे

जम्मू-कश्मीर खासकर घाटी में अरसे से बंद पड़े सिनेमाहाल फिर से खुलवाए जाएंगे। वहीं, वर्तमान में मौजूद जितने भी फिल्म स्टूडियो हैं, उन्हें विकसित करने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसा सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत के लिए सहूलियतों के साथ काम करने में भी आसानी हो।

पर्यटन स्थल रहे पसंदीदा लोकेशन
आतंकवाद का दौर शुरू होने से पूर्व जम्मू-कश्मीर में कई पर्यटन स्थल बॉलीवुड की पहली पसंद रहे हैं। घाटी में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर की डल झील समेत कई कई लोकेशन पर चर्चित फिल्में बन चुकी हैं। वहीं, जम्मू संभाग के भद्रवाह में भी बॉलीवुड की फिल्में बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed