{"_id":"6a5d30002776f2a4890ae2d1","slug":"bolero-occupants-flee-after-breaking-through-police-checkpoint-police-attacked-and-pelted-with-stones-samba-news-c-268-1-akb1001-101953-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाका तोड़कर भागे बोलेरो सवार, पुलिस पर पथराव व हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाका तोड़कर भागे बोलेरो सवार, पुलिस पर पथराव व हमला
विज्ञापन
अखनूर में 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर
बैरिकेड तोड़े और सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर में पुलिस नाके पर तैनात टीम पर बोलेरो पिकअप सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जांच के लिए रुकने का इशारा करने पर चालक ने नाका तोड़ दिया। कुछ दूरी पर वाहन रोकने के बाद उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, लाठियों व धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया तथा सरकारी बैरिकेड क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस ने 13 आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे पुराना पुल अखनूर स्थित पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। भागते समय उसने एक निजी वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
एफआईआर के अनुसार कुछ दूरी पर वाहन की रफ्तार धीमी होने पर उसमें सवार 12 से 15 लोग नीचे उतर आए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि उनके पास लाठियां, रॉड और धारदार हथियार (टोका) भी थे। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धमकियां दीं, सरकारी बैरिकेड तोड़े और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मिधु, बिन्या, बायी, शेरू, मुकद्दर अली, दाना, कालू, तारू, ताऊ, मांजू, आजू, कादर और मानू समेत 13 लोगों को नामजद किया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।