फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bodies of two missing people of Ramban accident recovered from Reasi

रामबन हादसे के लापता दो लोगों के शव रियासी से बरामद

विज्ञापन
Bodies of two missing people of Ramban accident recovered from Reasi
रियासी। रामबन के चंद्रकोट स्थित डुग्गी पुली इलाके में गत माह चिनाब में गिरे वाहन में सवार दो लोगों के शव रियासी से बरामद हुए हैं। उनकी पहचान मोहम्मद अफजान (26) और मोहम्मद आजिम (24) निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को उनके रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। वहीं, अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि गत माह 19 मई को कोरोना कर्फ्यू में श्रीनगर से बिजनौर लौट रहे श्रमिकों का वाहन जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामबन जिले के चंद्रकोट इलाके में डुग्गी पुली इलाके में चिनाब नदी में गिर गया था। हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल और छह वाहन सहित लापता हुए थे। उनमें से दो के शव रियासी इलाके से चिनाब से बरामद हुए हैं। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed