{"_id":"575fb24e4f1c1bf71211bcc5","slug":"boatman-saved-three-tourists-fished-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पर्यटकों को जीवनदान देकर खुद जिंदगी से हार गया गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पर्यटकों को जीवनदान देकर खुद जिंदगी से हार गया गुरु
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सोमवार को राजबाग इलाके में स्थित गुलाम मोहम्मद गुरु के घर पहुंचीं और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। ग़ुलाम मोहम्मद गुरु एक शिकारा वाला था, जिसकी झेलम नदी में पर्यटकों को बचाते समय मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते वीरवार को फतेह कदल पुल के नजदीक झेलम नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए गुरु जान की परवाह किए बिना पानी में कूद गए और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। 60 वर्षीय गुरु ने सभी पर्यटकों की जान तो बचा ली, लेकिन वह खुद मौत को मात को मात नहीं दे सके।
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनका यह बलिदान कश्मीरियों के सच्चे जज़्बे को दर्शाता है, जहां एक मेजबान अपने अतिथि के जीवन को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि ‘यह एक सच्चा कश्मीर है।’’
विज्ञापन
शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक के लिए दुआ मांगी और परिवार को मदद के तौर पर एक लाख रुपये देने का आदेश दिया। साथ ही परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव फारूक अहमद शाह भी थे।