फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   board examinations begin in summer zone of jammu and kashmir

J&K: तनाव और उत्साह के बीच शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 28 Feb 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Feb 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
board examinations begin in summer zone of jammu and kashmir
बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राएं - फोटो : File Photo

तनाव और उत्साह के बीच सोमवार को संभाग के समर जोन में राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन ज्योलाजी, फिलास्फी, साइकोलाजी, एजूकेशन और म्यूजिक विषयों की परीक्षा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इन बोर्ड परीक्षाओं में कुल 38896 परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। हालांकि पहले दिन अतिरिक्त विषयों में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। लेकिन आगामी मुख्य विषयों में हजारों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की गई है। 
विज्ञापन


इस बीच शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी की अध्यक्षता में विभागीय टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत, हाई स्कूल कालू चक्क, ब्वायज हाई स्कूल डिग्यिाना और गर्ल्स हाई स्कूल रायपुर सतवारी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दसवीं की परीक्षाएं आगामी दो मार्च से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश

board examinations begin in summer zone of jammu and kashmir
बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राएं - फोटो : फाइल फोटो

शिक्षा मंत्री ने स्कूल अध्यक्षों की मांगों पर गौर करते हुए स्कूलों में ढांचे और अन्य निर्माण कार्यों को मंजूरी दी। टीम में आयुक्त सचिव शालीन काबरा, चेयरमैन प्रो. जहूर अहमद चट्ट, निदेशक बबीला रकवाल आदि शामिल रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के लिए सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए जाएं।

नकल पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बारहवीं की परीक्षाएं किसी भी विद्यार्थी के भविष्य को तय करती हैं। इन्हीं परीक्षाओं के नतीजों के आधार पर युवा प्रोफेशनल सहित अन्य क्षेत्रों में भाग्य आजमाते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के चलते विद्यार्थियों पर तनाव होना लाजमी है। आगामी मार्च में अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर के सत्र में हुई परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed