फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   board exam

सीबीएसई पैटर्न पर होगी 10वी, 12वीं की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
board exam
जम्मू। समर जोन में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा पैटर्न सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन (सीबीएसई) की तर्ज पर होगी। बोर्ड परीक्षा में अब अति लघु (वेरी शॉर्ट) और संक्षिप्त उत्तर (शार्ट) और ऑब्जेक्टिव प्रश्न ज्यादा होंगे, जबकि दीर्घ (लांग) उत्तरीय प्रकार के प्रश्नों की संख्या कम होगी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोर्ड) मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली समर जोन की बोर्ड परीक्षा इस पैटर्न के तहत होगी।
विज्ञापन

जेके बोर्ड ने विंटर जोन में इस पैटर्न के तहत परीक्षा ली है। अब समर जोन में भी इसी के तहत होगी। सीबीएसई पैटर्न में होने वाली परीक्षा से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद मिलेगी। बोर्ड ने पहले 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा को सीबीएसई पैटर्न के तहत आयोजित किया था। प्रश्न पत्र में विश्लेषणात्मक और वस्तुनिष्ठ प्रश्न को महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों के संचार कौशल का आकलन करने पर जोर देती है, जो थ्योरी एग्जाम से संभव नहीं है। सीबीएसई के प्रश्न पत्र में थ्योरी, प्रैक्टिल और प्रोजेक्ट को एक जैसी प्राथमिकता दी जाती है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड के संयुक्त सचिव परीक्षा ने कहा कि विंटर जोन में परीक्षा का पैटर्न सीबीएसई की तरह ही था, अब समर जोन में भी इसी पैटर्न के तहत परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed