{"_id":"5f9c80e78ebc3e9bd266e5bc","slug":"blunder-mistake-by-jkssb-in-panchayat-accotent-assistent-recruitment-exams-admit-cards-jammu-city-news-jmu221900773","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की लापरवाही, एडमिट कार्ड में महिला अभ्यर्थियों को बना दिया पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की लापरवाही, एडमिट कार्ड में महिला अभ्यर्थियों को बना दिया पुरुष
Sun, 01 Nov 2020 12:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड में महिला अभ्यर्थी को लिखा मेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंचायत में खाता सहायकों के पदों की भर्ती के लिए 10 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। मगर परीक्षा आयोजित होने से पहले जारी किए गए एडमिट कार्डों में बड़े स्तर पर चूक सामने आई है। इससे खाता सहायक की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में चिंता पैदा हो गई है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में खाता सहायक के 1889 रिक्त पदों के लिए भर्ती करवा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा तिथि के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इन एडमिट कार्डों में अभ्यर्थियों के नाम गलत होने के साथ ही फोटो भी गलत प्रकाशित हुईं हैं। इसके अलावा हस्ताक्षर और लिंग भेद में भी बड़ी चूक हुई है। पुरुष अभ्यर्थियों को महिला और महिला अभ्यर्थियों का पुरुष की श्रेणी में दिखा दिया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड के शिकायत प्रकोष्ठ में कई बार त्रुटियों के संबंध में शिकायत की गई, लेकिन बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। बोर्ड की लापरवाही के कारण अभ्यर्थियों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए संपर्क नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब ही नहीं मिल रहा है।
पंचायत खाता सहायक के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में शिवानी शर्मा, सोनाली चौधरी, सौरव चौधरी ने कहा कि एडमिट कार्डों में इस तरह की गड़बड़ी के कारण परीक्षा केंद्र में दाखिल होने काफी परेशानी उठाने पड़ेगी। बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ेगा।