फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Blue flag hoisted in place of tricolor in full dress rehearsal in poonch

फुलड्रेस रिहर्सल में तिरंगे की जगह फहरा दिया नीला झंडा, लोगों में भारी रोष

Sat, 26 Jan 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Blue flag hoisted in place of tricolor in full dress rehearsal in poonch
तिरंगे की जगह फहराया गया नीला झंडा - फोटो : अमर उजाला

सूरनकोट तहसील मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान राष्ट्र ध्वज तिरंगे के स्थान पर नीले रंग का झंडा फहरा दिया गया। एसडीएम सूरनकोट और तहसीलदार सूरनकोट की मौजूदगी में सलामी देने के साथ ही पूरी फुलड्रेस रिहर्सल की गई। इस घटना का शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


जिले के अन्य भागों की ही तरह सूरनकोट तहसील मुख्यालय स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह की फुलड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई थी। इसमें एसडीएम सूरनकोट मोहम्मद सलीम कुरैशी और तहसीलदार सूरनकोट मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वहां जब झंडा फहराया तो वह तिरंगा न होकर नीला झंडा था, लेकिन इस पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में पुंछ यूथ क्लब ने जिला विकास आयुक्त राहुल यादव से मुलाकात कर एसडीएम सूरनकोट और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस पर डीसी ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए। इस बारे में पुंछ यूथ क्लब के सदस्यों एडवोकेट भानु प्रताप, अमित गुप्ता, संजीव कुमार, निशू गुप्ता ने बताया कि यह राष्ट्र ध्वज का अपमान है। इसके लिए सूरनकोट तहसील प्रशासन खास कर एसडीएम और तहसीलदार सूरनकोट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर वे सोमवार के बाद आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed