फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Blow the effigy of Mehbooba and Rashid

महबूबा और रशीद का पुतला फूंका

विज्ञापन
Blow the effigy of Mehbooba and Rashid
Blow the effigy of Mehbooba and Rashid - फोटो : RSPURA
अरनिया। पूर्व मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती और पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद द्वारा दिए गए बयान पर लोगों में भारी रोष है। सोमवार को अरनिया में दोनों नेताओं का पुतला फूंक कर लोगों प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा के आरएस पुरा युवा मोर्चा के महामंत्री और पूर्व सरपंच डॉ. रघुबीर सिंह की ओर से अरनिया कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महबूबा मुफ्ती और रशीद के बयान का विरोध करते हुए दोनों के पुतले भी जलाए गए। भाजपा युवा मोर्चा के आरएस पुरा जिला महामंत्री सोनू पंडित और पूर्व सरपंच डॉ. रघुवीर सिंह ने कहा कि राज्य व देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है तो महबूबा को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

रही बात राज्य में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की तो इसमें लोगों में भय कहां से उत्पन्न होने लगा। यह तो सुरक्षा के लिए और भी अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि महबूबा को यह नहीं भूलना चाहिए कि महाराजा हरि सिंह जी ने इसको 75 लाख में खरीदा था, जिसे जम्मू के डोगरों ने अपने खून से सींचा था। इसी लिए इसे अपनी विरासत समझने की भूल नहीं करनी चाहिए वरना इसके अंजाम बुरे हो सकते हैं। जब तक राज्य में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, तब तक पूरा राज्य चैन की नींद सो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू पंडित ने कहा कि इंजीनियर रशीद श्रीनगर में बैठ कर बेतुके बयान दे रहा है। अगर हिम्मत है तो एक बार जम्मू में आकर इस तरह बयान देकर देखें। नतीजा सामने होगा। इस मौके पर रमेश पेला, सचिन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed