फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blood donation camp

Jammu News: एसएमवीडीयू के 50 छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
blood donation camp
​शिविर में रक्तदान करते  एसएमवीडीयू विद्यार्थी
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा (एसएमवीडीयू) की एनएसएस इकाई ने जम्मू-कश्मीर थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से अपने परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। विश्वविद्यालय के 50 छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. राजीव कुमार और सह समन्वयक एनएसएस डॉ. कमलदीप ने किया। इस शिविर से आनुवांशिक रक्त विकार थैलेसीमिया से जूझ रहे कई व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी, जम्मू के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर सेठी ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए नियमित रक्तदान शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान एसएमवीडीयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. वरुण दत्ता, एसएमवीडीयू के चिकित्सा सहायता केंद्र की डॉ. पल्लव शर्मा और डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. केके कौल, पूर्व प्रोफेसर और एचओडी, पैथोलॉजी विभाग, जीएमसी जम्मू, जीएमसी जम्मू से डॉ. मिताली शर्मा और डॉ. रस्मी ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed