{"_id":"62a0e7faa2b6fd1ee06c53f9","slug":"block-diwas-reasi-news-jmu2615205189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अघार बालियां के कई घरों में नहीं होती जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अघार बालियां के कई घरों में नहीं होती जलापूर्ति
विज्ञापन
block diwas
रियासी। जिला प्रशासन ने गांव अघार बालियां में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पीने के पानी की समस्या काफी समय से जारी है। कई घरों में आज तक जलापूर्ति नहीं की जा सकी है। साथ ही अपर व लोअर अघार बालियां के सड़क मार्गों की हालत भी काफी खस्ता है। इन्हें ठीक करने की आवश्यकता है। इसके अलावा इरिगेशन विभाग को निर्देश दिया जाएं कि वह सर्वे करवाकर नई नहर का निर्माण करवाए, और टूटी नहरों को ठीक किया जाए। ताकि, खेतों को पर्याप्त पानी मिल सके।
इस दौरान लोगों ने मिडिल स्कूल विजयपुर की इमारत को भी ठीक करने की मांग उठाई। ब्लॉक दिवस के मौके पर डीसी बबीला रकवाल मौजूद थीं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनकी उचित मांगों को पूरा करने के सभी प्रयास होंगे। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर उनका लाभ उठाने को कहा। ब्लॉक दिवस के मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।