{"_id":"6228ebada4074c7faf4839d9","slug":"block-day-rspura-news-jmu2554133117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशनह ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ब्लॉक दिवस के अवसर पर 21 सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने लोगों की जन समस्याओं को सुनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशनह ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ब्लॉक दिवस के अवसर पर 21 सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने लोगों की जन समस्याओं को सुनक
विज्ञापन
अखनूर में ब्लाक दिवस में समस्याएं दर्ज करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर 21 सरकारी विभाग के अधिकारियों ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं और उन्हें सुलझाने के लिए अपने-अपने विभाग के स्टाल पर भेजा। ब्लॉक दिवस के मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक अबरोल रहे।
ब्लॉक दिवस में काफी कम लोग पहुंचे। कार्यक्रम के बारे में लोगों को अभी तक इसके लिए जागरूक नहीं किया गया है। क्षेत्र के कम लोगों को ही इस ब्लॉक दिवस की जानकारी थी। हालांकि पंचों सरपंचों को जानकारी थी, परंतु पंचायतों से भी इस लोगों की कमी के कारण अधिकांश समय भिन्न-भिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी खाली ही बैठे रहे। जो लोग ब्लॉक दिवस में समस्या लेकर आए उसे सुलझाने का प्रयास किया गया। अधिकतर समस्याएं बिजली से जुड़ी रहीं। राजस्व अधिकारियों के पास भी थोड़े समय के लिए भीड़ रही। जैसे ही मुख्य अतिथि बाहर निकले, ब्लॉक दिवस खत्म हो गया।
पहले जनता को करें जागरूक
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ब्लॉक दिवस में अधिक लोगों के न आने को लेकर बिश्नाह विकास मंच के प्रवक्ता सुनीर सिंह लंगेह ने लोगों को जागरूक न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी तक लोगों को ब्लॉक दिवस के प्रति जागरूक नहीं किया गया। यही कारण है कि ब्लॉक दिवस फ्लॉप साबित हो रहे हैं। जनता इसका फायदा नहीं उठा पा रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मात्र मुख्य अतिथि के आगमन तक ही ब्लॉक दिवस चलता है। इसलिए पहले लोगों को जागरूक करें और उन्हें बताएं कि किस तिथि को कार्यक्रम होंगे। इस ब्लॉक दिवस को पंचायतों में भी कराया जाए, ताकि अपनी और जन समस्याओं का ब्लॉक दिवस में निपटारा करा सकें। उन्होंने उपराज्यपाल को इस तरह के कार्यक्रमों की देखरेख खुद करने की अपील की। ताकि इन कार्यक्रमों से जनता को फायदा पहुंच सके। संवाद
ब्लॉक दिवस में उठाईं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर लोगों की समस्या का समाधान किया गया। ब्लॉक दिवस एसडीएम अखिल सडौत्रा की देखरेख में हुआ।
इसमें चौकी चौहरा, अखनूर और खौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। हालांकि कार्यक्रम में काफी कम लोग उपस्थित हुए। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।
एसडीएम अखिल सडौत्रा ने बताया कि ब्लॉक दिवस पर सभी एक जगह एकत्रित विभागों द्वारा लोगों की समस्या का समाधान किया जाता है।
-----
तहसीलदार और शिक्षकों के बीच हुआ विवाद सुलझाया
मैरा मेंदरिया तहसीलदार और शिक्षकों में पासबुक बनाने को लेकर बने विवाद पर तहसीलदार की तरफ से शिक्षकों के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराने, ब्लॉक दिवस में मैरा मेंदरिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मिल कर शिक्षकों के बारे में अवगत कराया।
एसडीएम, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हिलाल अजहर की मध्यस्थ से विवाद सुलझ गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे। एसडीएम ने बताया कि मैरा मेंदरिया तहसीलदार के साथ शिक्षकों के साथ पासबुक बनाने पर हुए विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। शिक्षकों से लिखित में माफी मांगी गई।
गांव सदवाल में एक माह से जलापूर्ति ठप
घगवाल। तहसील राजपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र चक दूल्मा में लोगों को पेश आ रही समस्याओं के निवारण के लिए ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम रामकेश शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने समस्याएं रखीं। इनमें मुख्य समस्याएं बिजली, पानी, सड़क, राशन की रहीं। सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि गांव सदवाल में एक माह से जलापूर्ति ठप है। विभाग के अधिकारिओं ने अभी तक मोटर नहीं बदली। उन्होंने कहा कि तारबंदी के आगे जिन किसानों की जमीन है अभी तक उनको मुआवजा नहीं मिला है।
एसडीएम रामकेश शर्मा ने कहा कि दो पोस्टों का पैसा आ चुका है, जो रह गए हैं उनका भी आने वाला है। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों को पंजीकृत किया गया है। संबंधित विभागों के साथ बात की जाएगी, और समस्याओं का शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा।