{"_id":"5ff36df98ebc3e3c833a820e","slug":"blindness-and-vision-impairment-person-oprating-smartphone-in-jammu-kashmir-akhnoor-news-jmu2261657156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसले को सलाम : आखों से दिखता नहीं, पर इस्तेमाल कर रहे स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसले को सलाम : आखों से दिखता नहीं, पर इस्तेमाल कर रहे स्मार्टफोन
विज्ञापन
जम्मू में दृष्टिहीन दिव्यांग स्मार्टफोन चलाते हुए।
जम्मू। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय और राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ जम्मू-कश्मीर ने विश्व ब्रेल दिवस पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ब्रेल लिपि के जनक लुईस ब्रेल को उन्हें याद किया। कार्यक्रम में निदेशक समाज कल्याण विभाग समिता सेठी, सहायक निदेशक अफशा मसूद और जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय सलन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे।
समिता सेठी ने कहा कि चार जनवरी लुईस ब्रेल का जन्मदिवस दृष्टि बाधितों के लिए दिवाली जैसा है। लुईस द्वारा 16 वर्ष की आयु में तैयार की गई लिपि की मदद से विश्वभर के दृष्टि बाधित देश और दुनिया को समझ पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लुईस ब्रेल के योगदान से उनके जीवन में आए महत्व को भी सबके साथ साझा किया। छात्रों ने मुख्य अतिथियों के समक्ष अपनी कला भी प्रदर्शित की।
दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय के अधीक्षक शाहबाज ने बताया कि प्रदेश समेत देशभर से छात्र यहां पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में केवल 8वीं तक की पढ़ाई करवाई जाती है। प्रदेश के कुछ दृष्टि बाधित छात्र ऐसे हैं जो अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी यहां आकर रहते हैं। इस दौरान अंकुश, अनमोल, असिफ और अरुश ने बताया कि वह दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय के छात्र हैं। लुईस ब्रेल का उनके जीवन में काफी योगदान है। ब्रेल लिपि की मदद से ही आज स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। ब्रेल लिपि से उन्हें देश और दुनिया समझने में काफी आसानी हो रही है।
विज्ञापन
नेशनल एसोसिएशन फार बलाइंड स्कूल फार गर्ल के संयोजक ने बताया कि देश के कोने-कोने से जम्मू में 50 लड़कियां पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को दृष्टि बाधित पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। जम्मू में सरकार ने दृष्टि बाधित लड़कों की शिक्षा के लिए तो काम हुआ है, लेकिन लड़कियों की शिक्षा के लिए कोई अहम कदम नहीं उठाया। इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर कैलाश कुमारी, रणवीरेश्वर सिंह समेत स्कूल के शिक्षक और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर: केंद्रीय मंत्री
एक अन्य ऑनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत यू ट्यूब के जरिये देशभर के दृष्टि बाधितों से जुड़े। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से दृष्टि बाधित भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार दृष्टि बाधितों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं और समाधान के लिए हमेशा तैयार है। देश में दृष्टि बाधितों विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की मद्द के लिए हर कोशिश करेंगे।