{"_id":"575aed194f1c1b3b0c9c55ec","slug":"blast-in-oxygen-cylinder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: आक्सीजन सिलेंडर फटने से दो ग्रेफ कर्मियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आक्सीजन सिलेंडर फटने से दो ग्रेफ कर्मियों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में ट्रक में सिलेंडर लोड करते समय हुआ हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र फेज नंबर दो (लेन नंबर दो) में स्थित आक्सीजन नाइट्रोजन गैस प्लांट वैली मिनरल्स एंड केमिकल में शुक्रवार दोपहर लगभग साढे़ तीन बजे ग्रेफ विभाग के एक ट्रक में आक्सीजन सिलेंडर लोड करते समय विस्फोट हो गया। इसमें ग्रेफ के ट्रक चालक और हेल्पर की मौत गई।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। विस्फोट में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक के पीछे खड़ी एक टाटा मोबाइल का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से टूट गया।
फैक्ट्री की दीवारों में दरारें आने के साथ ही सभी कांच भी टूट गए हैं। ट्रक में सवार हेल्पर का शव चिथड़े-चिथड़े हो गया था। उसके शव का एक हिस्सा पास की अन्य फैक्ट्री के छत पर पड़ा मिला।

सिलेंडर फटने के कारणों का पता नहीं
सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : Demo. Pic.
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेफ विभाग का एक ट्रक (नंबर 32 सीएच 4439) कश्मीर से सिलेंडर लेने के लिए जम्मू आया हुआ था। ट्रक में हेल्पर बैठा हुआ था और चालक ट्रक के पीछे खड़ा था। ट्रक में दो सिलेंडर लोड हो चुके थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। दोनों सिलेंडर फट गए और ट्रक में सवार हेल्पर संत राम और पास ही खड़े ट्रक चालक अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्फोट में फैक्टरी के चार श्रमिक राम पाल पुत्र दिवान चंद निवासी ध्यानसर, सोनू कुमार पुत्र बुला राम निवासी बाड़ी ब्राह्मणा, पवन शर्मा पुत्र कालु राम निवासी चक मुरार, राजेंद्र कुमार पुत्र ललन कुमार निवासी गुवाहाटी घायल हो गए।
सिलेंडर में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव और घायल इएसआई अस्पताल पहुंचाए गए हैं। शुरूआती जांच में सिलेंडर फटने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।