{"_id":"62c73504b849194dd1093490","slug":"blast-in-landmine-along-the-line-of-control-in-poonch-porter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast on LoC: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast on LoC: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, पोर्टर घायल
Fri, 08 Jul 2022 01:03 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:03 AM IST
सार
नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर के अग्रिम पोठी क्षेत्र में सेना की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान वहां दबी बारूदी सुरंग पर एक पत्थर आ गिरा, जिससे उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
LOC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में वीरवार दोपहर को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। उसकी चपेट में आकर पोर्टर घायल हो गया। जिसे करीबी सैन्य शिविर में मरहम पट्टी के उपरांत सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उसकी पहचान तनवीर हुसैन पुत्र मोहम्म्द लतीफ जट्ट निवासी गांव अजोट पुंछ के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर करीब एक बजे नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर के अग्रिम पोठी क्षेत्र में सेना की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान वहां दबी बारूदी सुरंग पर एक पत्थर आ गिरा, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। वहां मौजूद पोर्टर तनवीर हुसैन घायल हो गया। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
पोर्टर के घायल होते ही वहां मौजूद अन्य पोर्टरों एवं सैन्य जवानों ने उसे उठा कर सैन्य शिविर में पहुंचा कर प्राथमिक उपचार के उपरांत सैन्य अस्पताल पहुंचाया। पोर्टर की हालत स्थिर बनी हुई है।