फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Blast in Jammu: jammu kashmir LG said - take action against the conspirators soon

Blast in Jammu: एलजी बोले- साजिशकर्ताओं के खिलाफ जल्द करें कार्रवाई, घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता

Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 03:01 PM IST
सार

जम्मू के नरवाल इलाके में लगातार दो विस्फोटों के बाद हड़कंप मच गया था। इन धमाकों में सात लोगों को गंभीर चोट आई है। एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस को इस साजिश में शामिल लोगों के बारे में जल्द पता लगाने को कहा है। 

विज्ञापन
Blast in Jammu: jammu kashmir LG said - take action against the conspirators soon
जम्मू के नरवाल इलाके में ब्लास्ट के बाद पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के नरवाल इलाके में हुए धमाकों के जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्फोट और जांच के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एलजी ने इन धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


शनिवार को नरवाल इलाके में लगातार दो विस्फोटों के बाद हड़कंप मच गया था। इन धमाकों में नौ लोगों को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा कुछ वाहनों पर भी नुकसान हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य साजिश में शामिल लोगों की हताशा और कायरता को उजागर करती है। उन्होंने सभी एजेंसियों ने इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने को कहा।


उपराज्यपाल ने घायलों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें आर्थिक सहायता के तौर पर प्रत्येक घायल हो 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन घायलों को हरसंभव उपचार दिलाने और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। 

जम्मू के डिप्टी मेयर ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें सात लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके तार आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। घायलों की स्थिति सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed