{"_id":"62ee797c146d416d9b77b0ba","slug":"blast-in-budgam-police-said-explosion-due-to-explosion-of-old-shell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast In Budgam: विस्फोट से मच गई खलबली, पुलिस बोली- कबाड़ में पुराने शेल के फटने से धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast In Budgam: विस्फोट से मच गई खलबली, पुलिस बोली- कबाड़ में पुराने शेल के फटने से धमाका
Sat, 06 Aug 2022 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Aug 2022 07:54 PM IST
सार
जांच में लगता है कि पुरानी निर्माण सामग्री और वहां जमा कबाड़ में कोई पुराना शेल रहा होगा, जो फट गया होगा। एसएसपी ने कहा कि इससे तेज आवाज हुई। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
bomb disposal squad
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा के क्रालपोरा में शनिवार सुबह विस्फोट से खलबली मच गई। इस इलाके में कुछ अल्पसंख्यक परिवार भी रहते हैं। धमाका होते ही अल्पसंख्यकों पर हमले की आशंका में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
एसएसपी बडगाम ताहिर सलीम ने बताया कि धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ। सुबह के समय क्रालपोरा के निवासियों द्वारा तेज आवाज सुनी गई, जहां कुछ अल्पसंख्यक परिवार भी रहते हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन