{"_id":"64d326ed0c5bc31079a0d37cb37b72d6","slug":"black-marketing-exposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी करते पकड़ा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी करते पकड़ा ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 21 Feb 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवितरण प्रणाली के तहत सप्लाई के लिए आए राशन की कालाबाजारी के प्रयास का मामला सामने आया है। हीरानगर सब डिवीजन के चड़वाल से सटे चक गंगाराम में स्थानीय ग्रामीणों ने ऐन मौके पर ट्रक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मिल मालिक और मौजूद लोग मौके से फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। चड़वाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 407 और असेंशियल कमोडिटी एक्ट की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें लंबड़दार मोहन सिंह ने फोन पर सूचित किया। सूचना में उन्होंने बताया कि निजी मिल पर सरकारी सप्लाई का राशन अनलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद लंबड़दार सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक लोगों को आते देख मिल मालिक और वहां पर मौजूद लोग भाग गए।
चड़वाल पुलिस ने बताया कि फिलहाल राशन लेकर आए मिनी ट्रक के चालक ज्योति सदोत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
छानबीन के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि राशन निजी मिल में ही उतरता पाया गया है। पुलिस ने सौ से अधिक चावल की बोरियां बरामद की हैं।