{"_id":"60a7b6958ebc3e43aa45eb4f","slug":"black-fungus-first-death-due-to-mucormycosis-black-fungus-in-gmc-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी से हुई पहली मौत, 40 वर्षीय मरीज ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी से हुई पहली मौत, 40 वर्षीय मरीज ने गंवाई जान
Fri, 21 May 2021 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 07:03 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के बीच जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी से ग्रसित एक मरीज की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में शुक्रवार को 40 वर्षीय मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। प्रदेश में हुई पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू, डॉ शशि सूदन ने बताया कि मरीज पिछले दो दिनों से निगरानी में था। आज दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मरीज हाल ही में कोविड-19 को मात देकर ठीक हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था। इस बीच पता चला है कि मृतक पुंछ जिले का रहने वाला था। जिसे 19 मई को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है
विज्ञापन