भाजयुमो ने बेरोजगारी पर सरकार को आड़े हाथों लिया
इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो राज्य सचिव प्रताप सिंह जम्वाल द्वारा किया गया जबकि इस प्रदर्शन में पचास के करीब कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। वहीं, प्रदर्शन व नारेबाजी के दौरान राज्य की गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना की गई तथा इसे विफल बताया गया।
इस प्रदर्शन के दौरान रहबर-ए-जेरात एवं रहबर-ए-तालीम, डेंटल सर्जन आदि के द्वारा किए गए शांति पूर्ण प्रदर्शनों के दौरान लाठीचार्ज की निंदा की गई। वहीं, सरकार को नैतिक आधार पर त्यागपत्र भी दे देना चाहिए, ऐसी आवाज इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के द्वारा उठाई गई। इस दौरान दीपक राज पांडे, लवकेश गोंदी, संदीप, दलवीर सिंह, वरुण बडयाल, रिंकी चौहान, विक्रांत शर्मा, साहिल सलाथिया व रोहित चाड़क आदि मौजूद रहे।