{"_id":"63e8e24b0eed270ecd0ebf78","slug":"bjp-worker-meeting-rspura-news-c-10-1-45313-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: भाजपा आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल की कार्यकारिणी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: भाजपा आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल की कार्यकारिणी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाजपा आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल की कार्यकारिणी बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई, तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया।
मंडल अध्यक्ष विक्रम संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल तथा जिला अध्यक्ष रेखा महाजन मुख्य तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा डीडीसी मीरां साहिब विद्या मोटन, महामंत्री आकाश चोपड़ा नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बैठक के दौरान उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने कहा कि पार्टी की तरफ से समय-समय पर जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जाता है, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाती है। चौधरी ने कहा कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता हैं, जो लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला के अधीन आते अन्य मंडलों की भी बैठक आयोजित होगी।