फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP win leh council election

लेह विकास परिषद पर लगातार दूसरी बार भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
BJP win leh council election
लेह में भाजपा की जीत के बाद सोमवार को जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव में भाजपा को 15 और कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिलीं। इसके साथ ही दो निर्दलीय भी चुनाव जीतने में सफल रहे। भाजपा के नव निर्वाचित काउंसलरों की जल्द बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। भाजपा दूसरी बार यहां सत्ता में आई है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में भी उसे जीत का स्वाद चखने को मिला है। पूरे लेह में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

इन सीटों पर भाजपा को मिली जीत
1. टुरटुक सीट से भाजपा के गुलाम मेहदी ने निर्दलीय गुलाम हुसेन को 367 वोटों के अंतर से हराया
2. बुंदर सीट से भाजपा के कुंजांग लोटस ने कांग्रेस के स्टेनजिन चोटर को 420 वोटों के अंतर से शिकस्त दी
3. दिसकिन सीट से भाजपा के सीरिंग अंगचुक ने कांग्रेस के सीवांग रिगझिन को 570 वोटों के अंतर से हराया
4. टीगार सीट से भाजपा के रिगझिन लुंडुप ने कांग्रेस के जिगमित स्टोबजेस को 416 वोटों के अंतर से हरा जीत दर्ज की
5. पेनामिक सीट से भाजपा के सीरिंग सेंडुप ने कांग्रेस के रिगझिन नोरबू को 376 वोटों के अंतर से हराया
6. तंगस्ते सीट से भाजपा के ताशी नामग्याल ने कांग्रेस के नामग्याल डोरजे को 180 वोटों के अंतर से हराया
7. कुंग्याम सीट से भाजपा के थिनलेस नूरबू ने कांग्रेस के स्कारमा जोटपा को 133 वोटों के अंतर से हराया।
8. कोरजोक सीट से भाजपा के कारमा नमदाक ने कांग्रेस के गुरमीत डोरजे को 566 वोटों के अंतर से हरा जीत हासिल की
9. मार्तेसीलांग सीट से भाजपा के स्टेनजिन चोसफेल ने कांग्रेस के ई सीरिंग को 684 वोटों के अंतर से हरा दिया
10. थिकसे सीट को भाजपा के एस चोसफल ने कांग्रेस के टी ग्यातसो को 344 वोटों से हरा जीत का परचम लहराया
11 चूशूत सीट से भाजपा के मिर्जा हुसैन ने निर्दलीय उम्मीदवार सईदा बानो को 735 वोटों के अंतर से हरा जीत दर्ज की
12 स्कू मारखा सीट को भाजपा के सोनम नोरबू ने निर्दलीय टी ग्यालतसन को 67 वोटों के अंतर से हरा जीत दर्ज की
13 खलस्ती सीट को भाजपा के लोबजांग शेराब ने कांग्रेस के जी रबजेस को नौ वोटों के अंतर से हरा जीत दर्ज की
14 लामायोरू सीट से भाजपा के मारूप डोरजे ने कांग्रेस के डोरजे गेलसन को 237 वोटों के अंतर से हराया
15 लिंगशेत सीट से भाजपा के ताशी ग्यालसन ने कांग्रेस के कुनचोक नोरबू को 311 सीटों के अंतर से हरा दिया
कांग्रेस को इन सीटों पर मिली जीत
1 सक्ति सीट से कांग्रेस के रिगझिन सीरिंग ने आम आदमी पार्टी के उरजेन फुनतसोग को 20 वोटों के अंतर से हराया
2 ईगू सीट से कांग्रेस के सोनम थरडोस ने भाजपा के सीरिंग पलदान को 79 वोटों के अंतर से हरा दिया
3 अप्पर लेह सीट से कांग्रेस के फुनतसोग स्टेनजिन ने निर्दलीय सीरिंग नामग्याल को 36 वोटों के अंतर से हराया
4 लोअर लेह सीट से कांग्रेस के सीरिंग नामग्याल ने भाजपा के पी वांगदान को 1116 वोटों के अंतर से हरा जीत का परचम लहराया
5 फ्यांग सीट से कांग्रेस के टुंडुप नोरबू ने भाजपा के फुनचोक डोरजे को 57 वोटों के अंतर से हरा दिया
6 बासगो सीट से कांग्रेस के सीरिंग नोरबू ने भाजपा के दोरजे अंगचुक को 223 वोट के अंतर से हराया
7 ससपोल सीट से कांग्रेस के समानला दोरजे नोरबू ने निर्दलीय सीवांग नोरबू को 481 वोटों के अंतर से हराया
8 तेमिसगाम सीट से कांग्रेस के सोनम दोरजे ने भाजपा के सीरिंग वंगचोक को 245 वोटों के अंतर से हराया
9 सकूरबुचान सीट से कांग्रेस लुंडुप दोरजे ने भाजपा के पी स्टेंजिन को 122 वोटों के अंतर से हरा दिया।
निर्दलीय उम्मीदवारों को इन दो सीटों पर मिली जीत
1 न्योमा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ई स्पालजांग ने कांग्रेस के थुपटान वांगचुक को 16 वोटों के अंतर से हराया
2 चुशूल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कोनचोक सटेनजिन ने भाजपा के कोनचोक सेपल को 309 वोटों के अंतर से हरा दिया
भाजपा ने लेह काउंसिल के चुनाव में एक बार से लेह की जनता का विश्वास जीतते हुए 15 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया हैं। जल्द ही भाजपा ने नव निर्वाचित काउंसलरों की बैठक होगी। लेह की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। कोविड 19 पर स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन करते हुए जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

- जामंग्याग सिरिंग नामग्याल, भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद लद्दाख
विलय दिवस के ऐतिहासिक दिन लेह काउंसिल के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत से खुशी दोगुना हो गई हैं। भाजपा लद्दाख खासतौर से लेह की जनता का आभार प्रकट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवींद्र रैना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed