{"_id":"62b37447f922b32fdb146f53","slug":"bjp-will-make-sharda-peeth-located-in-pakistan-occupied-kashmir-an-issue-in-vis-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir News : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित शारदा पीठ को विस चुनाव में मुद्दा बनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir News : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित शारदा पीठ को विस चुनाव में मुद्दा बनाएगी भाजपा
Thu, 23 Jun 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 04:34 AM IST
सार
शारदा पीठ स्मृति चिह्न देने का सिलसिला भाजपा ने शुरू किया, मोटरसाइकिल रैली भी भाजयुमो निकाल चुकी है। हिंदुओं के पांच हजार साल पुराने शक्तिपीठ में करतारपुर साहिब की तरह कॉरिडोर बनाने की मांग तेज।
विज्ञापन
Sharda Shakti Peeth, POK
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर में पार्टिया नए-नए मुद्दों की तलाश कर रही हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के पांच हजार साल पुराने शक्ति केंद्र शारदा पीठ को भाजपा बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा श्री शारदा पीठ को भारत की ज्ञान परंपरा का स्त्रोत व प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक बता रही है।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पटनीटॉप में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शारदा पीठ स्मृति चिह्न प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं को प्रदान किए गए। इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ही शारदा पीठ को पाकिस्तान से मुक्त करवाने की मांग को लेकर मोटर साइकिल रैली भी निकाल चुकी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्री शारदा पीठ से कश्मीरी पंडितों के अलावा देश भर के हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कश्मीरी पंडितों की श्री शारदा पीठ के प्रति असीम आस्था भी है। राजा अशोक ने 237 ईसा पूर्व श्री शारदा पीठ मंदिर का निर्माण करवाया था। कश्मीरी पंडित लंबे समय से शारदा पीठ कॉरिडोर का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान से लगती लाइन आफ कंट्रोल से शारदा पीठ की दूरी केवल दस किलोमीटर है।
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी का कहना है कि देश की संसद ने 1994 में संसद में प्रस्ताव पारित कर जम्मू कश्मीर के सारे हिस्से जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू कश्मीर का हिस्सा भी शामिल है को जम्मू कश्मीर का अभिन्न अंग माना हुआ है। ऐसे में श्री शारदा पीठ पर पूजा अर्चना के अलावा कॉरिडोर बनाने की बात हो या फिर पाकिस्तान के अवैध कब्जे से इसे मुक्त करवाना, यह हमारा संकल्प है।