{"_id":"6a140569691f06042bfb3aa5d6d03f34","slug":"bjp-will-lose-in-bihar-bcouse-of-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मोदी की वजह से होगी भाजपा हार: मीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मोदी की वजह से होगी भाजपा हार: मीम
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 24 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने शनिवार को श्रीनगर में केंद्र में मौजूदा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए फटकार लगाई। सत्ताधारी सरकार के एक साल पूरे होने पर उन्होंने मोदी सरकार की नाकामियां गिनवाईं। वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। भाजपा को बिहार में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। मीम अफजल ने कांग्रेस पर भाजपा द्वारा यूपीए सरकार के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में समझौते को लेकर लगाए आरोपों को सिरे से नकारा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया है। जबसे मोदी सरकार ने सत्ता संभाली है, तबसे जो कुछ हो रहा है वह साफ स्पष्ट है। अफजल ने कहा कि पिछले एक वर्ष के भीतर 746 सीजफायर के उल्लंघन हुए। बीएसएफ के मुताबिक 1971 की जंग के बाद पहली बार इतने सीजफायर के उल्लंघन हुए हैं।
विज्ञापन
हाल ही में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का बयान कि आतंकियों को आतंकी ही मारेंगे, पर मीम अफजल ने कहा कि यह एक अफसोस जनक बयान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर बहुत अहम है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए। भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार ने चीन बॉर्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माउंटेन स्ट्राइक कोपर्स (एमएससी) के गठन की बात की थी।
विज्ञापन
करीब 90 हजार तैयार भी किए गए थे, लेकिन इसकी संख्या मोदी सरकार ने घटाकर 50 फीसदी ही कर दी। यहां तक कि मोदी सरकार महंगाई पर भी रोक नहीं लगा पाई। अगर बीते 15 दिन की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में सात रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल में पांच रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।