फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp will have results alike delhi in Jk says mir

जेके में दिल्ली जैसा होगा भाजपा का हाल: मीर

Fri, 10 Apr 2015 12:43 AM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp will have results alike delhi in Jk says mir

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की डुडू में सभा हुई। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडितों को अलग से कालोनियां बनाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कश्मीरी पंडित हमारे भाई हैं और उन्हें वैसे ही बसाया जाए, जैसे वह पहले थे।

विज्ञापन


अलग से कालोनियां बनाकर कश्मीरी पंडितों को बसाने से हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने मुफ्ती मोहम्मद सईद पर साधते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कश्मीरी लोगों को धोखे में रखा और बाद में भाजपा के साथ सरकार बना ली।
विज्ञापन


मीर ने कहा कि रियासत में पीडीपी ने आरएसएस को यहां मजबूत किया है।

6 इंच का भी नहीं रहा 56 इंच वाला सीना

bjp will have results alike delhi in Jk says mir

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। आने वाले समय में पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में सामने आएगी। उन्होंने कहा वर्तमान गठबंधन सरकार सुर्खियों में आने के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रही है, वहीं हालात कुछ और है।

लोग दिक्कतों में बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 56 इंच वाला सीना अब छह इंच का भी नहीं रह गया है। दिल्ली के लोगों द्वारा भाजपा को सबक सिखाने से यह साबित होता है। रियासत में भी भाजपा का हस्र वैसा ही होगा।

स्थानीय निकाय के चुनाव पर कहा कि अगर इस सरकार में दम है, तो यह चुनाव करके दिखाए। सरकार की दोनों पार्टियों को जम्मू कश्मीर के लोग सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed