फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP will discuss the situation in Kashmir

कश्मीर के हालात से निपटने को भाजपा करेगी मैराथन मंथन

Wed, 14 Sep 2016 12:16 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 14 Sep 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
BJP will discuss the situation in Kashmir
राम माधव - फोटो : File Photo
कश्मीर के लगातार बिगड़ रहे हालात से निपटने को भाजपा चार दिनों तक माता वैष्णो देवी दरबार के पास मैराथन मंथन करेगी।
विज्ञापन


संकट के इस दौर में पार्टी की भूमिका पर केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दिशानिर्देश देगा। कश्मीर में हिंसा के कारण संगठन विस्तार पर लगे ब्रेक पर भी विचार विमर्श होने वाला है। कश्मीर में भाजपा ने बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया था।

कश्मीर में ब्लाक स्तर पर संगठन खड़ा करने को कोशिश फिलहाल ठप पड़ गई है। घाटी में हिसा के दौरान भाजपा नेताओं को उपद्रवियों का तीखा विरोध भी झेलना पड़ा है। प्रशिक्षण वर्ग में कश्मीर के प्रतिनिधियों को मौजूदा हालात के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

BJP will discuss the situation in Kashmir
भाजपा - फोटो : Demp Pic.
रियासत में भाजपा गठबंधन सरकार की साझीदार है। लिहाजा कश्मीर हिंसा के कारण जम्मू संभाग में उसका वोट बैंक भी प्रभावित हो रहा है। जम्मू संभाग में भाजपा का वोट बैंक कश्मीर में सख्ती का पक्षधर है। इस कारण भाजपा को कई बार असमंजस की स्थिति झेलनी पड़ी है।

कटड़ा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल, महासचिव राम माधव इस बाबत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गुरुमंत्र देंगे।  सांसद जुगल शर्मा ने कहा कि आयोजन 15 से शुरू होकर 18 तक चलेगा। इसमें केंद्रीय नेता विनय सहस्रबुद्धे, अरुण सिंह और मुरलीधरन शिरकत करेंगे। वरिष्ठ नेता संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण का पाठ पढ़ेंगे।

इसके बाद में 29 सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी में सियासी हालात पर विस्तार से चर्चा होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि यह 72 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग होगा जिसमें केंद्रीय नेता संदेश देंगे।

पंडित दीन दयाल महाप्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में रियासत सरकार के भाजपाई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को मौजूदा हालात के मद्देनजर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed