फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will create atmosphere for assembly elections on the issue of development-nationalism

बनाई रणनीति: विकास-राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी भाजपा, कोर कमेटी बैठक में सहमति   

Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावडे की मौजूदगी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से विस चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया। इसके अलावा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर माहौल बनाने पर सहमति बनाई गई। 

विज्ञापन
BJP will create atmosphere for assembly elections on the issue of development-nationalism
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावडे की मौजूदगी में वीरवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में वर्तमान सियासी परिदृश्य और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई और कई फैसले भी लिए गए।

विज्ञापन


विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने का इस अवसर पर फैसला भी लिया गया। राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश के सह प्रभारी आशीष सूद, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


महासचिव विबोध गुप्ता, सुनील शर्मा, डी के मनेयाल, देवेंद्र सिंह राणा, द्राक्षा अंद्राबी की मौजूदगी में हुई बैठक में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के बाद प्रदेश में बने सियासी समीकरणों के अलावा राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रो के अनुसार तरुण चुघ और विनोद तावडे ने प्रदेश के नेताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा का इंतजार न किया जाए और चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी जाए। संभावित उम्मीदवारों की सूची को भी तैयार किया जाए।


 

संभावित उम्मीदवारों को सियासी जमीन को मजबूत करने का काम करे। इस अवसर पर 24 अप्रैल को सांबा के पल्ली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी प्रदेश भाजपा नेताओ को बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed