{"_id":"0772f893f00fea44360737d28b58cbd8","slug":"bjp-trapped-omar-and-mufti-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चक्रव्यूह में घिरे दो मुख्यमंत्री चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चक्रव्यूह में घिरे दो मुख्यमंत्री चेहरे
डॉ. बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दो चेहरे भाजपा के चक्रव्यूह में घिरे नजर आ रहे हैं। उमर अब्दुल्ला और मुफ्ती मोहम्मद सईद दोनों ही चौथे चरण में प्रत्याशी हैं। भगवा ब्रिगेड की ओर से बिछाई गई शतरंजी बिसात से इन दोनों चेहरों को तगड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
दोनों क्षेत्रीय दलों नेकां और पीडीपी के लिए चौथा चरण ही परीक्षा की आखिरी घड़ी होगी क्योंकि अंतिम चरण में जम्मू संभाग की 20 सीटें हैं जहां इन दोनों दलों की दमदार मौजूदगी नहीं है। श्रीनगर की सोनवार सीट पर भाजपा प्रत्याशी द्राक्षा अंद्राबी से उमर तथा अनंतनाग सीट पर रफीक वानी से मुफ्ती को चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के प्रभुत्व वाले श्रीनगर तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभुत्व वाले अनंतनाग और शोपियां जिले में इनकी घेरेबंदी के लिए भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर इन दोनों क्षेत्रीय दलों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। श्रीनगर जिले की सभी आठ सीटों पर नेकां का कब्जा है।
विज्ञापन
यहां की अमीरा कदल सीट पर हिना भट्ट, जदिबल में नीलम गश, हब्बा कदल में मोती कौल, खानियार में अशोक भट्ट अन्य दलों के लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं। इसी तरह अनंतनाग जिले की दोरू सीट पर गुल अहमद मीर, पहलगाम में सोफी युसूफ, बिजबिहाड़ा में पीएन पंडिता से भी तगड़ी टक्कर मिलती दिख रही है।
भाजपा ने घाटी में तीन महिलाओं हिना भट्ट, नीलम गश और द्राक्षा अंद्राबी को प्रत्याशी बनाया है और तीनों की चुनाव अभियान में शानदार मौजूदगी से विरोधियों को सोचने पर विवश होना पड़ा है। चौथे चरण में घाटी की 16 सीटों पर रविवार को चुनाव होना है।
इनमें से कई सीटों पर सिख मतदाता तथा कश्मीरी विस्थापित पंडित वोटरों की काफी प्रभावी स्थिति हैं। दोनों ही परंपरागत रूप से भाजपा के समर्थक माने जाते हैं। इसके साथ ही हाल के दिनों में घाटी में भी भाजपा घुसपैठ करने में कामयाब रही है।
अलगाववादियों के बंद के बाद भी श्रीनगर स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ और खानियार सीट के डाउन टाउन में सिद्धू की सभा भी भाजपा के बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा करती है। डाउन टाउन का इलाका पत्थरबाजी के लिए कुख्यात रहा है। पहली बार यहां भाजपा की सभा हुई है।