विप चुनाव: पीडीपी के आगे झुकी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव में भाजपा की छठीं उम्मीदवार डा. द्राक्षां अंद्राबी शनिवार को अपना नाम वापस ले सकती हैं। नई दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और प्रदेश कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक में विधान परिषद चुनावमें पीडीपी के साथ गड़बड़ाए तालमेल का हल निकालने के स्पष्ट संकेत मिले हैं।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी की ओर से भाजपा के छठे उम्मीदवार पर ऐतराज जताए जाने के बाद राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की ओर से प्रदेश नेताओं के साथ मामले पर चर्चा के बाद छठे उम्मीदवार के तौर पर द्राक्षा अंद्राबी के नाम वापस लेने पर सहमति बन गई है। शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन भाजपा की उम्मीदवार नाम वापस ले सकती हैं।
भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य एवं विधायक डा. निर्मल सिंह का कहना हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी राम माधव के साथ बैठक हुई। इसमें विधान परिषद चुनाव की रणनीति, भाजपा के छठे उम्मीदवार से लेकर सरकार गठन तक पर चर्चा हुई है।
भाजपा बिगाड़ रही तालमेल
भाजपा और पीडीपी के मध्य सीटों के तालमेल के तहत पांच सीटों पर भाजपा और छह पर पीडीपी को चुनाव लड़ना है। भाजपा की ओर से पांच के बजाय छह उम्मीदवार खड़े किए गए। इस पर पीडीपी ने ऐतराज जताया है। भाजपा को तालमेल बनाए रखने के लिए छठे उम्मीदवार का नाम वापस लेना पड़ेगा ताकि चुनाव में भाजपा और पीडीपी के मध्य एक सीट पर मुकाबला न हो।
र्नईम अख्तर, पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता
पार्टी नेतृत्व जो फैसला लेगा उसका पालन किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व के कहने से ही विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। अब आगे जो भी पार्टी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
डा. द्राक्षां अंद्राबी, कश्मीर संभाग सीट से भाजपा उम्मीदवार
मतभेद सुलझने से सरकार गठन में मदद मिलेगी
पीडीपी और भाजपा के मध्य विधान परिषद में सीटों के तालमेल को लेकर मतभेद के सुलझने से रियासत में गठबंधन सरकार के गठन में मदद मिल सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे दोनों पार्टियों में विश्वास बहाली बढ़ेगी और सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगी।