{"_id":"57ff613e4f1c1b833928eb11","slug":"bjp-to-organise-many-programs-in-jammu-in-next-few-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर रियासत का विलय दिवस मनाएगी भाजपा, तैयारियां जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर रियासत का विलय दिवस मनाएगी भाजपा, तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 13 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आगामी कार्यक्रमों पर मुहर लगा दी गई। सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महासचिव संगठन अशोक कौल और पवन खजूरिया के अलावा जिला और मोर्चा प्रधान और प्रभारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पार्टी 26 अक्तूबर को विलय दिवस को बड़े पैमाने पर रियासत में मनाएगी। पार्टी जम्मू कश्मीर के भारत में विलय को अंतिम मानती है और जो लोग विलय पर सवाल उठाकर भ्रम पैदा करते हैं, उन्हें यह बताना चाहती है कि शक की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा विलय दिवस पर जम्मू में सेमिनार का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा ब्रिगेडियर राजिंद्र और मेजर सोमनाथ शर्मा को उनके शहीदी दिवस पर याद किया जाएगा।
पार्टी पंडित प्र्रेम नाथ डोगरा की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाएगी। महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि प्रत्येक जिला और मोर्चा प्रधान यह सुनिश्चित करें कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग कार्यक्रमों में हिस्सा लें। 24 अक्तूबर को पंडित प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर फुटबाल मैच का भी पार्टी आयोजन करेगी।

भागवत, शाह के दौरे की तैयारी ने पकड़ा जोर
मोहन भागवत व अमित शाह
- फोटो : amar ujala
अगले माह रियासत के दौरे पर आ रहे आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आरएसएस की संभागीय इकाई भागवत के दौरे की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है।
परेड ग्राउंड में भागवत के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में पहुंचें, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। भाजपा की प्रदेश इकाई भी अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।