{"_id":"601339231dbf3be5e37f300d09a25c47","slug":"bjp-to-celebrate-the-accession-day-of-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने जम्मू में किया शस्त्रों का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ ने जम्मू में किया शस्त्रों का पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Oct 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शीतकालीन राजधानी जम्मू में दो स्थानों पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पथ संचलन में भाजपा के कई विधायक और नेता भी स्वयंसेवकों के साथ कदमताल करते नजर आए। रियासत में सरकार बनने के बाद पहली बार शहर में दो स्थानों से पथ संचालन होगा।
विज्ञापन
एक पथ संचलन जोरावर सिंह पार्क से निकला, जबकि दूसरा डीपीएस स्कूल के पास से। दोनों ही स्थानों पर स्वयंसेवकों से सुबह साढ़े आठ बजे एकत्र हुए। पहले दोनों ही स्थानों पर बौद्धिक होगा।
विज्ञापन
जोरावर पार्क में पुरुषोत्तम दधीचि और डीपीएस स्कूल में सुचेत सिंह का बौद्धिक होगा। दोनों ही स्थानों से घोष के साथ पथ संचलन सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ।
साढ़े तीन किमी की दूरी तय करने के बाद दोनों पथ संचलन हरि सिंह पार्क के पास जमा हुए। ध्वज अवतरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।