जम्मू-कश्मीर: लाल सिंह पर सख्त एक्शन के मूड में भाजपा, हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी लाइन से हटकर रैलियां, जुलूस निकाल रहे पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह पर भाजपा अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। 23 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव से प्रस्तावित बैठक में नए मंत्रियों के नाम को अंतिम रूप देने के अलावा लाल सिंह के बागी तेवरों का मामला भी उठ सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह के कहने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा नेताओं, मंत्रियों व विधायकों को कठुआ कांड के मामले पर चुप्पी साधे रखने की हिदायत दी थी।
इसके बाद से भाजपा नेता मामले पर कुछ कहने से कतरा रहे हैं, लेकिन मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चौधरी लाल सिंह ने मामले की सीबीआई जांच के लिए रैलियां व जुलूस निकालना जारी रखा है। भाजपा के एक उच्च पदस्थ पदाधिकारी के अनुसार चौधरी लाल सिंह के पार्टी लाइन से हटकर रैलियां व जुलूस, नुक्कड़ सभाएं करने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले पर भाजपा जल्द कोई फैसला कर सकती है।
‘लाल सिंह की रैलियों से भाजपा का लेना देना नहीं’
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी का कहना है कि पार्टी लाइन से हटकर रैलियां व जुलूस निकाल रहे विधायक चौधरी लाल सिंह व्यक्तिगत तौर पर यह सब कर रहे हैं। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी मंच से यह सब नहीं हो रहा है और इसमें भाजपा के नेता भी शिरकत नहीं कर रहे हैं।