{"_id":"1f20c14ac0d252b9a40ac4ef4e2608f5","slug":"bjp-state-president-wrote-a-letter-to-omar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितो के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उमर को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितो के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उमर को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को दो अलग-अलग पत्र लिखकर सीमांत ग्रामीणों को पर्याप्त अनुदान सहायता देने और जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास में तेजी से काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पाकिस्तानी गोलाबारी से मरने वालों के परिवार को आतंकवाद संबंधित घटना में मौत के सामान अनुदान सहायता प्रदान करें। ऐसा ही घायल लोगों के साथ भी हो। उन्होंने सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच से दस मरला जमीन देने की मांग भी की।
विज्ञापन
वहीं सीमांत इलाकों के लिए युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने पर भी जोर दिया है। उन्होंने मवेशी की मौत पर भी पर्याप्त अनुदान सहायता की जरूरी जताई। साथ ही वर्तमान में दी जा रही मदद को नाकाफी बताया। वहीं, दूसरे पत्र में सांसद ने रियासत के सभी बाढ़ प्रभावितों के साथ राहत और पुनर्वास कार्र्य में सामान व्यवहार करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन बेवसाइट पर डाले जाने की मांग भी की है, ताकि लोग इसे देख सकें। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शी तरीके से लोगों को राहत मिल पाएगी।