फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bjp state executive of jammu and kashmir to be held in udhampur

रियासत की सियासत पर भाजपा करेगी मंथन, 29 को उधमपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
bjp state executive of jammu and kashmir to be held in udhampur
ram madhav
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 29 सितंबर को उधमपुर में होगी। इस बार श्रीनगर में कार्यकारिणी की बैठक होनी थी, लेकिन हालात सामान्य न होने के चलते इसे उधमपुर में आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 18 सितंबर को कटड़ा में संपन्न होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों में पार्टी नेता जुट जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी और राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे। 
 

जुटेंगे भाजपा के शीर्ष नेता, पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा

bjp state executive of jammu and kashmir to be held in udhampur
bjp
पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के कामकाज, गठबंधन सहयोगी दल से रिश्तों, रियासत विशेषकर कश्मीर के हालात, जम्मू में विकास कार्यों व जन मुद्दों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी और कई फैसले भी लिए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल नेताओं जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा भाजपा के मंत्री, विधायक, प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय नेताओं में राम माधव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के भी हिस्सा लेने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed